हज़रत ज़ैनब (रज़ियल्लाहु अन्हा) कौन थीं? : कर्बला के बाद हक़ की सबसे Legendary आवाज़

हज़रत ज़ैनब (रज़ियल्लाहु अन्हा) – ख़ातून-ए-जन्नत हज़रत फ़ातिमा (रज़ियल्लाहु अन्हा) और शेर-ए-ख़ुदा हज़रत अली (रज़ियल्लाहु अन्हु) की प्यारी बेटी, और इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) की बहन हज़रत ज़ैनब का नाम आप सभी ने सुना होगा। यह वही ज़ैनब (रज़ियल्लाहु अन्हा) हैं, जिन्होंने (कर्बला) की दास्तान को सिर्फ़ एक हादसा नहीं बनने दिया, बल्कि उसे ज़ुल्म के ख़िलाफ़ एक ज़िंदा तहरीक बना दिया। उनका नाम इस्लाम की तारीख़ के उन रोशन सितारों में शामिल है, जिनकी हिम्मत, हक़ और सब्र पर क़ायम रहने की मिसाल आज भी दी जाती है।

(कर्बला) का ज़िक्र आते ही सभी के दिलों में इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) की शहादत याद आ जाती है, लेकिन (कर्बला) का यह पैग़ाम दुनिया तक पहुँचाने का काम Hazrat Zainab (R.A) ने किया। (कर्बला) की तपती सेहरा पर हर एक दर्दनाक मंज़र को अपनी आँखों से देखा। आपने पूरी दुनिया को बताया कि इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) किस मक़सद के लिए शहीद हुए। अगर आपने अभी इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) वाला आर्टिकल नहीं पढ़ा, तो इमाम हुसैन की कहानी: 7 दिल छू लेने वाले Powerful सबक जो हर मुसलमान को जानने चाहिए उसको भी ज़रूर पढ़ें।

ज़ैनब (रज़ियल्लाहु अन्हा) का तआरुफ़

Hazrat Zainab (R.A) की पैदाइश 5 हिजरी में मदीना मुनव्वरा में हुई थी। उनका नाम ख़ुद प्यारे नबी मुहम्मद रसूलुल्लाह ﷺ ने अल्लाह के हुक्म से “ज़ैनब” रखा था, जिसका मतलब होता है “बाप की ज़ीनत”। दर-हक़ीक़त जैसा नाम था, उससे बढ़कर अपने वालिद हज़रत अली (रज़ियल्लाहु अन्हु) के नाम को बहुत ही बुलंद किया।

आप, हज़रत अली (रज़ियल्लाहु अन्हु) और हज़रत फ़ातिमा (रज़ियल्लाहु अन्हा) की बेटी थीं। इस तरह से वह हम सबके आका नबी-ए-पाक मुहम्मद ﷺ की नवासी और इमाम हसन (रज़ियल्लाहु अन्हु) तथा इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) की बहन थीं। उनकी परवरिश ऐसे घराने में हुई, जिसको इस्लाम की तारीख़ में सबसे आला-ओ-अफ़ज़ल घरानों में शुमार किया जाता है। बचपन से ही उन्होंने इल्म, सब्र, इबादत और अख़लाक़ की तालीम हासिल की।

नबी करीम ﷺ के घराने में तरबियत

उनकी तरबियत अरब के ऐसे घराने में हुई जहाँ सुबह-ओ-शाम (क़ुरआन) पाक की तिलावत और दीन की बातें होती थीं। आपको बचपन से ही नबी ﷺ की मुहब्बत और तरबियत नसीब हुई। उन्होंने अपने वालिद हज़रत अली (रज़ियल्लाहु अन्हु) से हिकमत और बहादुरी, जबकि अपनी वालिदा हज़रत फ़ातिमा (रज़ियल्लाहु अन्हा) से हया, सब्र और तक़वा सीखा।

क़ुरआन करीम में अल्लाह तआला फ़रमाता है:

“अल्लाह यही चाहता है कि अहल-ए-बैत से हर नापाकी दूर कर दे और उन्हें ख़ूब पाक कर दे।” (Surah Al-Ahzab 33:33)

इस आयत से अहल-ए-बैत की अहमियत और उनका बुलंद मक़ाम मालूम होता है।

ज़ैनब (रज़ियल्लाहु अन्हा) और इमाम हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हु का रिश्ता

ज़ैनब (रज़ियल्लाहु अन्हा) और इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) भाई-बहन थे और इनके दरमियान बेहद गहरी मुहब्बत और इज़्ज़त का रिश्ता था। जब (कर्बला) का वक़्त आया और उन्होंने हर एक मंज़र को देखा, तब भी वह अपने भाई का साथ छोड़ने के बजाय हर मुश्किल में उनका साथ देती रहीं। और यही वजह है कि (कर्बला) की कहानी में आपका ज़िक्र इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) के ज़िक्र के बग़ैर मुकम्मल नहीं होता।

अगर आप (कर्बला) के वाक़िये की पूरी तफ़सील जानना चाहते हैं, तो हमारा आर्टिकल ‘करबला की कहानी (Karbala Ki Kahani) Part 1: करबला से पहले की चौंका देने वाली सच्चाई‘ ज़रूर पढ़ें।

कर्बला से पहले के हालात

हज़रत मुआविया (रज़ियल्लाहु अन्हु) के इंतिक़ाल के बाद जब यज़ीद वहाँ का हुक्मरान बना, उसने इस्लामी दुनिया की अहम शख़्सियतों से अपनी बैअत तलब की। इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) ने बैअत करने से इनकार कर दिया, क्योंकि उनके नज़दीक हक़ और इंसाफ़ सबसे ज़्यादा अहमियत रखते थे। इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) के इसी फ़ैसले ने आगे चलकर (कर्बला) के वाक़िये की बुनियाद रखी। अगर आप यज़ीद के बारे में जानना चाहते हैं, तो यज़ीद कौन था? कर्बला का चौंका देने वाला और दर्दनाक सच Yazid Kaun Tha? ज़रूर पढ़ें.

कर्बला में आपका किरदार

जब इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) कूफ़ा के लिए रवाना हुए, तो इस सफ़र में आप, उनके साथ मौजूद थीं। जब लश्कर-ए-यज़ीद ने इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) और उनके साथियों को घेर लिया, तब भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बच्चों और ख़वातीन की देखभाल की और हर मुश्किल वक़्त में हौसला दिया।

आशूरा के दिन आपने क्या देखा?

यह वही दिन है (आशूरा), आपने , अपने घर के सभी अफ़राद और इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) के वफ़ादार साथियों को एक-एक करके अपनी आँखों से शहीद होते देखा। यह मंज़र किसी भी इंसान के लिए बर्दाश्त करना नामुमकिन लगता है, लेकिन आपने सब्र और यक़ीन का दामन नहीं छोड़ा। (आशूरा) के बारे में पूरी जानकारी के लिए आशूरा 2027: 10 मुहर्रम (10 Muharram) का मुबारक दिन इतना ख़ास क्यों है? यह ज़रूर पढ़ें।

कर्बला के बाद क्या हुआ?

आपका असली किरदार (कर्बला) के बाद सामने आता है, क्योंकि शहादत के बाद अहल-ए-बैत की ख़वातीन और बच्चों को क़ैद कर लिया गया। उन सभी को पहले कूफ़ा और फिर बाद में शाम ले जाया गया। इस मुश्किल सफ़र में आप ही वह शख़्सियत थीं, जो सभी को हिम्मत देती रहीं। (कर्बला) के बाद की पूरी जानकारी चाहते हैं, तो हमारा पिछला आर्टिकल करबला के बाद क्या हुआ? (Karbala Ke Baad Kya Hua) Part 3 | 11 मुहर्रम का दर्दनाक सच ज़रूर पढ़ें।

यज़ीद के दरबार में आपका ख़ुत्बा

जब सभी बचे हुए लोगों को यज़ीद के दरबार में पेश किया गया, तो आपने ऐसी बहादुरी और हिकमत के साथ यज़ीद के दरबार में ऐसा ख़ुत्बा दिया, जिसने तारीख़ में अपनी मिसाल छोड़ दी। उन्होंने वाज़ेह कर दिया कि ज़ाहिरी ताक़त और हुकूमत, हक़ की निशानी नहीं होती। हक़ वही है जो अल्लाह और उसके प्यारे रसूल ﷺ के दीन के मुताबिक़ हो।

इसी वजह से कई तारीख़ लिखने वालों के मुताबिक़ आपने कर्बला के पैग़ाम को ज़िंदा रखने में अहम किरदार अदा किया।

इस्लाम की हिफ़ाज़त में आपका किरदार

उन्होंने पूरी दुनिया को यह करके दिखा दिया कि हक़ के लिए खड़े रहना सिर्फ़ मर्दों की ज़िम्मेदारी नहीं होती। उनकी ज़िंदगी सब्र, हिम्मत और अल्लाह पर भरोसे की बेहतरीन मिसाल है। आज भी जब (कर्बला) का ज़िक्र होता है, तो आपका नाम इज़्ज़त और एहतराम के साथ लिया जाता है।

आपकी ज़िंदगी से मिलने वाले अहम सबक़

  1. मुश्किल वक़्त में सब्र
    आपने साबित किया कि ईमान वाला इंसान मुश्किल से मुश्किल हालात में भी अल्लाह पर भरोसा रखता है।
  2. हक़ की आवाज़ बुलंद करना
    ज़ुल्म के सामने ख़ामोश रहना हमेशा बेहतर रास्ता नहीं होता।
  3. दीन की हिफ़ाज़त
    आपने, अपने अमल से दिखाया कि इस्लाम की ख़िदमत हर मुसलमान की ज़िम्मेदारी है।

अरबईन और आपका तअल्लुक़

(कर्बला) के वाक़िये के 40 दिन बाद जो दिन आता है, उसे (अरबईन) कहा जाता है। इस मौक़े पर इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) की क़ुर्बानी और (कर्बला) के पैग़ाम को याद किया जाता है।

आपका नाम (अरबईन) के ज़िक्र के साथ भी अहमियत रखता है, क्योंकि (कर्बला) के पैग़ाम को आने वाली नस्लों तक पहुँचाने में उनका किरदार बहुत अहम माना जाता है।

अगर आप (अरबईन) की तारीख़ और अहमियत को तफ़सील से समझना चाहते हैं, तो हमारा आर्टिकलArbaeen Kya Hai?ज़रूर पढ़ें।

FAQ

Que.1 Hazrat Zainab (R.A) कौन थीं?
Ans. हज़रत ज़ैनब (रज़ियल्लाहु अन्हा), हज़रत अली (रज़ियल्लाहु अन्हु) और हज़रत फ़ातिमह (रज़ियल्लाहु अन्हा) की बेटी और इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) की बहन थीं।

Que.2 हज़रत ज़ैनब रज़ियल्लाहु अन्हा का कर्बला में क्या किरदार था?
Ans. उन्होंने (कर्बला) के सफ़र में इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) का साथ दिया और शहादत के बाद अहल-ए-बैत की रहनुमाई की।

Que.3 कर्बला के बाद Hazrat Zainab (R.A) ने क्या किया?
Ans. उन्होंने कूफ़ा और शाम में हक़ की आवाज़ बुलंद की और (कर्बला) के पैग़ाम ko लोगों तक पहुँचाया।

Que.4 यज़ीद के दरबार में हज़रत ज़ैनब रज़ियल्लाहु अन्हा ने क्या कहा था?
Ans. उन्होंने बहादुरी के साथ ज़ुल्म और ना-इंसाफ़ी के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई और हक़ का दिफ़ा किया।

Que.5 हज़रत ज़ैनब (रज़ियल्लाहु अन्हा) से हमें क्या सबक़ मिलता है?
Ans. सब्र, हिम्मत, हक़ पर क़ायम रहना और अल्लाह पर तवक्कुल।

Conclusion

हज़रत ज़ैनब (रज़ियल्लाहु अन्हा) सिर्फ़ इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) की बहन ही नहीं थीं, बल्कि (कर्बला) के पैग़ाम की सबसे मज़बूत मुहाफ़िज़ भी थीं। उनकी ज़िंदगी हमें सिखाती है कि हक़ के लिए खड़े रहना, सब्र करना और अल्लाह पर भरोसा रखना हर दौर में कामयाबी का रास्ता है।

तमाम तारीफ़ अल्लाह के लिए है, जो तमाम जहानों का रब है, और दरूद हो मुहम्मद ﷺ और उनकी पाक अहल-ए-बैत पर। अल्लाह हम सभी को अहल-ए-बैत के नक़्शे-क़दम पर चलने वाला बनाए। आमीन।

Mohammad Naushad

अस्सलामु अलैकुम! मेरा नाम मौहम्मद नौशाद है और मैं Deen Ki Roshni का फ़ाउंडर हूँ। मैं क़ुरआन, सहीह हदीस और भरोसेमंद इस्लामी किताबों की रोशनी में आसान हिंदी में इस्लामी मालूमात आप तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। अगर मेरे लिखे हुए लेखों से किसी एक इंसान को भी दीन की सही समझ हासिल हो जाए, तो मैं इसे अपने लिए अल्लाह की बड़ी नेमत समझता हूँ।

Leave a Comment